देवरिया, अप्रैल 10 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय बनकटा शम्भू में नामांकन अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली "आओ हम स्कूल चलें" नारे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को बच्चों के नामांकन के प्रति जागरूक किया गया।रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान राधा कृष्ण यादव ने किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे और उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। रैली में सुमित यादव, अविनाश प्रताप सिंह, संदीप, विवेक साहनी, राजा भैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर गांव के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...