छपरा, फरवरी 7 -- सोनपुर के केशव कन्या मध्य विद्यालय में पहली बार भव्य विज्ञान प्रदर्शनी सोनपुर। सरकारी विद्यालयों में नवाचार और विज्ञान शिक्षा को लेकर एक सकारात्मक पहल करते हुए सोनपुर के लकड़ी बाजार स्थित केशव कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को "आओ विज्ञान खेले" कार्यक्रम के तहत भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी न केवल छात्राओं की रचनात्मक क्षमता का परिचायक बनी, बल्कि सोनपुर प्रखंड में किसी सरकारी विद्यालय द्वारा आयोजित इस तरह की पहली विज्ञान प्रदर्शनी के रूप में भी सराही गई। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 8 तक की करीब 150 छात्राओं ने भाग लेकर कुल 32 आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, मानव शरीर की संरचना, यातायात नियम, आपदा प्रबंधन, पृथ्वी व अंतरिक्ष जैसे मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.