आओ कहानी सुनो-सुनाओ अभियान से पैदा करेंगे रचनात्मकता
लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्री-प्राइमरी स्कूलों में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 'आओ कहानी सुनो-सुनाओ' अभियान की शुरुआत होगी। बच्चों को कहानियों के माध्यम से सुनने, समझने, अपनी बात रखने, कल्पनाशीलता व रचनात्मक सोच विकसित की जाएगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से प्री-प्राइमरी स्कूलों के साथ डायट स्तर पर भी गतिविधियों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं।प्री-प्राइमरी स्कूलों में हस्तपुस्तिका की दिवस योजना के अनुसार स्वागत समय और स्वतंत्र खेल गतिविधि के बाद कहानी सत्र में आओ सुनें और सुनाएं कहानी गतिविधि कराई जाएगी। इसे बच्चों के सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से जोड़ते हुए कहानी समय के सत्र में आयोजित किया जाएगा। बच्चों द्वारा तैयार सामग्री को सुरक्षित रखने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.