गंगापार, मई 2 -- फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां नवागत एसडीएम अविनाश सिंह यादव की अध्यक्षता में आम जनता की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी फूलपुर हनुमंत प्रसाद वर्मा, बीडीओ बहादुरपुर एवं बीडीओ सहसों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान कुल 333 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 204 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 54, विकास के 24, शिक्षा का एक, चकबंदी के पांच, विद्युत विभाग के नौ, जल निगम के दो तथा अन्य विभागों के 34 मामले शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया। कार्यक्रम म...