गंगापार, अप्रैल 4 -- शनिवार को तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भारी संख्या में फरियादियों ने पहुंच उपस्थित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। मौके पर उपस्थित एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव, प्रभारी तहसीलदार प्रेमनाथ प्रजापति, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व अन्य अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुल 212 प्रार्थना पत्र पहुंचे इनमें सबसे अधिक राजस्व के 76 रहे, जबकि पुलिस के 38, विकास के 19, स्वास्थ्य विभाग से एक, समाज कल्याण दो, अन्य मामले 76 पहुंचे। परानीपुर गांव से पहुंचे शिव जी मिश्र ने नवीन परती पर अवैध कब्जा की शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.