सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- भनवापुर। भनवापुर बीआरसी पर मंगलवार को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में दो बैच में 100 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बीईओ महेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप दक्ष बनाना है। उन्होंने नोडल शिक्षकों से कहा कि वह विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को कुशल बनाएं। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की नियमित उपस्थिति और उनकी शिक्षण अधिगम व्यवस्था पर समुचित ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन बच्चों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया तो उनके फिर से ड्रॉप आउट होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस दौरान प्रशिक्षक मृत्युंजय, प्रदीप राय, सत्य प्रकाश सिंह यादव, मनोज द्विवेदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.