रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु बीएसए कार्यालय की ओर से विद्यालयों में नामांकन के उपरांत विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत 07 से 14 वर्ष आयु वर्ग के चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विद्यालयों में नामांकन के उपरांत विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यालयों में विशेष प्रशिक्षक सेवानिवृत्त अध्यापक-वॉलंटियर का चयन किया जाएगा। बीएसए बताया कि ऐसे विद्यालय जहां पांच या उससे अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन किया गया है, वहां विद्यालय स्तर पर गठित समिति के माध्यम से विशेष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि यह नियुक्ति पूर्णत: अस्थायी होगी। जिसकी अवधि 31 मार...