आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेंगे विशेष शिक्षक
बदायूं, अप्रैल 27 -- जिले में शिक्षा की मुख्यधारा से कटे आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दोबारा पढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। बीएसए ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जिले के 123 विद्यालयों में विशेष प्रशिक्षण देने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों और पात्र स्थानीय युवाओं का चयन किया जाएगा, ताकि जिले में साक्षरता दर बढ़ सके। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत उन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षक तैनात होंगे, जहां पांच से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे नामांकित हैं। चयन में पहली प्राथमिकता सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिलेगी, जबकि उनकी अनुपलब्धता पर 21 से 45 वर्ष के स्नातक और डीएलएड और बीएड डिग्री धारक स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के 16 मॉडल स्कूलों में नामांकन शुरू इच्छुक अभ्यर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.