बाराबंकी, मार्च 16 -- बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालयी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खंड सिरौलीगौसपुर में नोडल अध्यापकों की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 13 से 16 मार्च को श्री सुंदरलाल महाविद्यालय, औरेला सैदनपुर में संपन्न हुई। कार्यशाला में विकास खंड के 133 विद्यालयों के नोडल अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अध्यापकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, उनके सर्वेक्षण की प्रक्रिया, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा उन्हें विद्यालय में नामांकित कर शिक्षा से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान का उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षकों को अपने-अप...