लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- लखीमपुर। शारदा कार्यक्रम के तहत 7 से 14 वर्ष तक के आयु के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। इन बच्चों को उनके उम्र के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिलाने के साथ ही विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक मई से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर दिया है। विशेष शिक्षक की तैनाती का भी निर्देश दिया गया है। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने के बाद उनको उनकी उम्र के अनुसार पढ़ाया जाएगा। जिससे क्लास में एडमिशन हो सके। यह भी पढ़ें- आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेंगे सेवानिवृत्त अध्यापक यह भी पढ़ें- आउट ऑफ़ स्कूल बच्चों को किया जाएगा प्रशिक्षित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...