मऊ, मार्च 25 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों एवं विशेष प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश विद्यालय से बाहर हो गए हैं, उन्हें पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए नोडल शिक्षकों और विशेष प्रशिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण में दिए जा रहे बिंदुओं को गंभीरता से आत्मसात कर बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। एआरपी राधेश्याम पाण्डेय ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, उनका नामांकन तथा उन्हें स्तरानुसार शिक्षा प्रदान ...