आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए आज से अभियान शुरू
बागपत, जुलाई 15 -- बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का संबंधित विद्यालयों में नामांकन कराकर उनकी पढ़ाई को शुरू कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग आज गुरुवार से विशेष अभियान का शुभारंभ करेगा। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। अभियान के दौरान विद्यालयों के शिक्षक घर घर-घर जाकर बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेंगे। छह से 14 वर्ष तक के ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जिनकी बीच में पढ़ाई छूट गई है। यह अभियान विद्यालय स्तर से संचालित होगा। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चयन के लिए आज से अभियान शुरू कराया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान में लापरवाही न बरती जाए। जो भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.