जौनपुर, मार्च 20 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। गुणवत्तायुक्त शिक्षा और स्कूलों में ठहराव को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर ने कहा कि किसी भी सेवित क्षेत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चा नहीं रहना चाहिए। हाउस होल्ड सर्वे के दौरान उनका चिन्हांकन करके उनका नामांकन अवश्य करें। इसी क्रम में उनका ठहराव सुनिश्चित करते हुए उनको गुणवत्तापरक शिक्षा दें। बिहारी महिला महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर उन्होने प्रधानाध्यापकों से कई अहम बातें कही। प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षक शिवाकांत तिवारी ने किया। प्रशिक्षक डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. राजेश यादव, एआरपी जंग बहादुर यादव, अखिलेश यादव तथा राजेश कुमार यादव ने विशेष प्रशिक्षण सहित संघनित पाठ्यक्रम पर शि...