सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण का समापन शनिवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर शिक्षकों को स्कूल से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उन्हें आयु संगत कक्षाओं में नामांकित कराने व विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा से जोड़ने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक और विभागीय जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षकों को संवेदनशीलता के साथ गांव-गांव जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन करना होगा, विशेष रूप से वे बच्चे जो लंबे समय से विद्यालय से दूर हैं। मुख्य संदर्भदाता जेपी गुप्ता, शशि यादव, सुरेंद्र गुप्ता, शिवशंकर मिश्रा, अनन्त दीप यादव और रामपाल मौजूद रहे। इस दौरान ज्योति यादव, आरती चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.