आउटसोर्स से बहाल स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द दें मानदेय: जानकी
कोडरमा, जुलाई 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, झारखंड के अध्यक्ष जनकी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कोडरमा परिसदन सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित मानदेय का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान केटीपीएस एवं डीवीसी में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। डीवीसी प्रबंधन को जयनगर प्रखंड के करियावां और जयनगर में आरओ आधारित पेयजल संयंत्र स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में श्रम अधीक्षक को प्रवासी मजदूरों के लंबित भुगतान से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- हाथी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.