सोनभद्र, जुलाई 22 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल किये जाने की मांग की है। समिति का आरोप है कि आउटसोर्स सेवा निगम के दायरे से बाहर रखने से आउटसोर्स सेवा निगम के लिए की जा रही कल्याणकारी एवं विकासात्मक घोषणाओं का कोई लाभ बिजली क्षेत्र के संविदा कर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने के लिए तैयार नहीं है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में स्पष्ट कर दिया गया है कि ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को आउटसोर्स सेवा निगम से अलग रखने का कोई औचित्य नहीं है।बताया कि दिसंबर 2025 में पावर कॉर्पोरेशन प्रबं...