लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई के मेडिकल गैस प्लांट में कई वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने की मांग उठायी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कोरोना महामारी में भी लगातार सेवा देते रहे, लेकिन वर्तमान में फर्म सिगमा मेडिटेक प्रा.लि. दिल्ली के तहत काम कर रहे हैं। प्लांट में 52 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पीजीआई के सीएमएस से मिलकर वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने निदेशक व चिकित्सा अधीक्षक समेत सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को पत्र लिखा है। कर्मचारियों का कहना है कि गैस प्लांट के नोडल अधिकारी व अवर अभियंता ने कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...