महोबा, फरवरी 26 -- महोबा, संवाददाता। आउटसोर्स पर रखे गए सिक्योरिटी गार्डो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सेवा बढ़ाने की मांग उठाई है। कहा कि सेवा समाप्त होने से आथिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को आउट सोर्स पर रखे गए सिक्योरिटी गार्डो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर सेवा मिली। 7 मार्च 2024 से 6 मार्च 2026 तक आपूर्ति का अनुबंध था। मार्च में सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। कहा कि सेवा समाप्त होने से परिवार का भरण पोषण में परेशानियों का सामना करना होगा। युवाओं ने अनुबंध को नवीनीकरण कराने की मांग उठाई है। समीर कुमार, लवकुश कुमार, अजय कुमार, राजेश, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.