लखनऊ, अप्रैल 7 -- विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ ने सभी संविदा कर्मियों को नवगठित आउटसोर्स निगम में शामिल करने की मांग की है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आरएस राय ने कहा कि निगम से बाहर रहने पर कर्मचारी सीधे वेतन भुगतान, ईपीएफ और सेवा स्थिरता जैसी सुविधाओं से वंचित रहेंगे और ठेकेदारों का शोषण व मनमानी छंटनी जारी रहेगी। उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को प्रत्येक जनपद में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। 07 मई को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडेय ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...