आउटसोर्स कर्मी 'समान कार्य-समान वेतन' को लेकर सीएम से मिले
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से विभिन्न सरकारी विभागों, निगमों और स्वायत्तशासी संस्थानों में कार्यरत ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 'समान कार्य-समान वेतन' लागू करने की मांग की है। सोमवार को संघ के प्रदेश महामंत्री पान सिंह चिलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कर उनको ज्ञापन दिया जिसमें 26 अक्तूबर 2016 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। इस दौरान प्रतिनिधि मडंल के सदस्यों ने कहा कि उपनल की तर्ज पर विगत 25 वर्षों से सेवाएं दे रहे अन्य सभी आउटसोर्स व ठेका कर्मचारियों को भी स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और अधिकार मिलने चाहिए। शिष्टमंडल में संजय कुमार, वेदप्रकाश, राकेश सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.