बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर तैनात अवनी परिधि संस्था के आउटसोर्स कर्मियों को पिछले आठ माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सोमवार को कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल सीएमओ कार्यालय पहुंचा। सीएमओ डॉ़ राजीव निगम को ज्ञापन सौंपकर जल्द मानदेय जारी करने की मांग की। संस्था की ओर से सीएचसी-पीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में करीब 86 कर्मचारी विभिन्न संवर्ग में कार्यरत हैं। इसमें वार्ड ब्वाय से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.