गोंडा, सितम्बर 2 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट और पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार को जिला पंचायत सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन को जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों और अधिकारियों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक डीएम प्रियंका निरंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष ने वितरित किए। मानदेय में वृद्धि की पहल से कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दिया। कर्मचारियों ने सरकार के इस कदम को अपने हित में महत्वपूर्ण बताते हुए आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न विभागों के कामकाज को सुचारु रूप से संचालित करने में आउटसोर्स कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका...