हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जल संस्थान में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कर्मचारियों ने दस साल सेवा पूरी करने वालों को विभागीय नियुक्ति देने की मांग की है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने बुधवार को बुद्ध पार्क में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यहां यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। बुधवार को हुए धरना प्रदर्शन में कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ दिया जाए। साथ ही दस साल सेवा पूरी करने वालों को पक्का किया जाए और पौड़ी गढवाल में बिना नोटिस देकर हटाए गए 38 कर्मियों को शीघ्र बहाल किया जाए। मांगें पूरी न होने पर कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां उक्रांद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.