आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती में घूस; अयोध्या छावनी बोर्ड का कर्मी 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 31 -- अयोध्या छावनी बोर्ड में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन शाखा ने छावनी बोर्ड के सफाई कर्मचारी जितेंद्र सिंह को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के जेल परिसर के पीछे सीबीआई द्वारा चलाए गए ट्रैप ऑपरेशन के दौरान की गई। सीबीआई के अनुसार, आरोपी की मोटरसाइकिल की तलाशी में 50,000 रुपये नकद और भर्ती से संबंधित अभ्यर्थियों की एक सूची बरामद हुई। इसके अलावा उसकी जेब से 25,000 रुपये नकद भी मिले। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती में घूसखोरी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि छावनी बोर्ड में आउटसोर्स के माध्यम से सफाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.