फतेहपुर, सितम्बर 2 -- फतेहपुर। प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के कल्याण और श्रमिकों के आर्थिक उत्थान की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार गौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय समेत श्रम विभाग, नगर पालिका के अधिकारी, सभासद और आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण करने के साथ डिजिटल वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Etah News: निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चलाए अभियान साथ ही आउटसोर्स कर्मिय...