देहरादून, फरवरी 1 -- देहरादून। नगर निगम देहरादून में 56 आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने इस बात को लेकर हैरानी जताई है कि जो कर्मचारी विभिन्न अनुभागों में काम कर रहे हैं, उन्हें हटाने की संस्तुति अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों ने कर दी। जबकि जो कई महीनों से निगम ही नहीं आ रहे, उनके खिलाफ न कोई जांच की जा रही है और न ही कोई कार्रवाई की गई। यूनियन ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से मांग की है कि नियमों को ताक पर हर माह वेतन ले रहे कर्मचारियों के नाम उजागर कर निगम उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों को निगम में बुलाकर पूछा जाए कि कौन कर्मचारी कहां काम कर रहा है। वहीं अफसरों और नेताओं के आवासों पर कर्मचारियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.