हल्द्वानी, जुलाई 12 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को नगर निगम सभागार में बैठक कर संयुक्त मोर्चा का गठन किया। संयुक्त मोर्चा आउटसोर्स कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष मंगलेश लखेड़ा और महामंत्री पान सिंह चिलवाल चुने गए। इस मौके पर कार्मिकों के हितों के लिए संयुक्त संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। जल संस्थान, ऊर्जा निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और मंडी समिति के आउटसोर्स कर्मचारियों की आम सभा का रविवार को आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी लंबे समय से समान कार्य के बदले समान वेतन, नौकरी की सुरक्षा, समय पर वेतन भुगतान और अन्य सुविधाओं से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- मांगों पर कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष अलग-अलग आवाजों के कारण सरकार...