प्रयागराज, मार्च 11 -- मुख्य सफाई निरीक्षक पर वसूली का आरोप लगाकर आउटसोर्स सफाई मजदूरों ने बुधवार सुबह अरैल में सफाई ठप कर दी। तीन दर्जन से अधिक कर्मियों ने सुबह पहले अरैल में धरना दिया। इसके बाद नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त कार्यालय के सामने खड़े हो गए। इसी बीच अपर नगर आयुक्त अरविंद राय नगर आयुक्त कार्यालय से बाहर आए और सफाई मजदूरों से बात की। अरैल के सफाई नायक ने मुख्य सफाई निरीक्षक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ आए मजदूरों ने यह भी कहा कि मस्टर रोल में 60 मजदूर हैं और काम सिर्फ 20 मजदूरों से लिया जा रहा है। कई सफाई मजदूरों ने वसूली का ऑडियो होने का भी दावा किया।अपर नगर आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक से बात कर सफाई मजदूरों को वापस काम पर जाने के लिए कहा। साथ में सफाई रोककर मजदूरों को अपने साथ नगर निगम लाने के लिए फटकार लगाई। ज्ञापन ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.