सीतापुर, दिसम्बर 20 -- सीतापुर, संवाददाता। आउटसोर्स कर्मियों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्रों पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 29 नवम्बर को जारी कार्यवृत्त (मिनट्स ऑफ मीटिंग) की प्रति भी जलाई। उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि उप्र पावर कार्पोरेशन प्रबंधन अपने स्वयं के 15 मई 2017 के आदेश का उल्लंघन कर रहा है। संगठन ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में तैनात लगभग 15 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी करने, छंटनी के उपरान्त मानक निर्धारित करने के लिए मानक समिति का गठन करने, वेतन रुपया 18 हजार निर्धारित न करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस न लेने, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.