आउटसोर्स कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान
लखीमपुरखीरी, जून 1 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संघ की जनपद इकाई लखीमपुर खीरी द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण को पत्र देकर आंदोलन कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के साथ वेतन भुगतान एवं सेवा शर्तों में भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने तथा पूर्व में जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की रोकथाम तथा कुशल श्रमिकों के स्थान पर अकुशल कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.