नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के मौके पर कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं कीं। सीएम योगी ने कहा कि अब कोई आउटसोर्सिंग कंपनी कर्मचारियों को सीधे निकाल नहीं सकेंगी। निकालने से पहले सरकार से इजाजत लेनी जरूरी होगी। सरकार जांच करेगी, अगर शिकायत गलत है तो कोई भी उस कर्मचारी को टच नहीं करेगा। कोई कंपनी अब उत्पीड़न नहीं कर सकेगी। सीएम योगी ने कहा कि ईएसआई का पैसा सीधे अस्पताल को देंगे। अगर वहां से सुविधा नहीं मिलेगी तो कैशलेस सुविधा से जोड़ देंगे। ताकि आपके पूरे परिवार को पांच लाख तक का इलाज मिल सके। इसके साथ ही मातृत्व लाभ भी दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टेट बैंक के साथ एमओयू के कारण कर्मचारियों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी। यह भी पढ़ें- ओपी राजभर की नई परेशानी, विभाग क...