बरेली, अगस्त 20 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा निरंतरता को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष समस्याएं उठाईं। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर 30 जून को अनुबंध समाप्त होने के बाद बनी असमंजस की स्थिति से अवगत कराया और कर्मचारियों की सेवाएं बाधित न करने की मांग की। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परिषद को आश्वासन दिया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित नहीं होंगी और कर्मचारी पूर्व की तरह अपने-अपने कार्यस्थल पर कार्य करते रहेंगे। परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक का आभार जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित में लिया गया सकारात्मक रुख सराहनीय है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: योग्य शिक्षणेत्तर कर्मियों को शिक्षक पद पर प्रोन्न...