संभल, मार्च 23 -- चंदौसी नगर में पिछले दो दिनों से चल रही आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर चुके कर्मचारियों ने रविवार देर रात नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। हड़ताल के चलते शहर में करीब डेढ़ सौ टन कूड़ा इकट्ठा हो गया था, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।अब कर्मचारियों के काम पर लौटने से सफाई व्यवस्था के जल्द ही पटरी पर आने की उम्मीद है। सोमवार से सफाई कार्य शुरू होते ही शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलेगी और नगर की साफ-सफाई फिर से सामान्य होती नजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...