गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ के 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन जगन्नाथ पुरी उड़ीसा में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य कारखाना प्रबंधक को सौंपा। वहीं शाम को भी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सभा करके सचिव महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। सभा की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार और संचालन महामंत्री कामेश्वर दूबे ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने न्यू पेंशन स्कीम सभी के लिए बहाल करने की मांग रखी। पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राधेकृष्ण तिवारी ने भारत सरकार आउटसोर्सिंग और ठेकेदारी को प्राथमिकता देकर श्रम और श्रमिकों दोनों का अपमान कर रही है। साथ ही स्पष्ट किया कि समा...