बरेली, जुलाई 15 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को ईमेल किया है। ज्ञापन में बताया गया कि आउटसोर्सिंग महिला कर्मी भी नियमित महिला कर्मचारियों की तरह अपने दायित्वों का निर्वह्न करती हैं, लेकिन उन्हें मातृत्व अवकाश जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। यह स्थिति महिला कर्मचारियों के हितों और समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है। मातृत्व अवकाश प्रत्येक महिला का संवैधानिक एवं मानवीय अधिकार है। सरकार को आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों के हित में स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें भी छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश, प्रसूति...