गोंडा, अप्रैल 9 -- गोंडा। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चल रही आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगा है। इसको लेकर करनैलगंज क्षेत्र के मिश्रनपुरवा पूरे बदल निवासी सुधांशु मिश्रा ने गुरुवार को मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील को शिकायती पत्र सौंपा है। सुधांशु का आरोप है कि आउटसोर्सिंग भर्ती संस्था नियुक्ति में भारी अनियमितत बरत रही है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में सीएसएसडी टेक्निशियन पद के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता से इतर डिप्लोमा इन फार्मेसी पर कर दी गई है। जो विज्ञापन नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि कई पात्र अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनको साक्षात्कार प्रक्रिया से बाहर रखा गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष उच्च स्तरीय समिति से जांच कराकर कार्यवाही की ...