औरैया, दिसम्बर 18 -- औरैया, संवाददाता। आउटसोर्सिंग भर्ती में ड्राफ्ट बनवाने और ज्वाइनिंग दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगने की गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से फफूंद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ितों के अनुसार जिला अस्पताल औरैया स्थित सौ शैय्या चिचोली मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक काउंटर पर बैठने वाला युवक चंदगीराम निवासी आशा नंदपुर बसरेहर, जनपद इटावा ने खुद को आउटसोर्सिंग निगम से जुड़ा बताते हुए भर्ती का झांसा दिया। उसने कहा कि आउटसोर्सिंग के तहत सरकारी अस्पतालों में भर्ती होनी है और ड्राफ्ट बनवाने के बाद सभी की ज्वाइनिंग दी जाएगी। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में कई अभ्यर्थियों से फोन पे और अन्य माध्यमों से करीब 12 लाख रुपये अपने खातों में डलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.