आउटसोर्सिंग पर बोर्ड की मुहर, कर्मियों को ईपीएफ, बीमा व समय पर वेतन का भरोसा
गोड्डा, जून 27 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चाओं और विरोध के बीच शनिवार को नगर पंचायत सभागार में नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन की अध्यक्षता में आकस्मिक बोर्ड बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत दैनिक कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक का निर्णय इसके बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कर्मियों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नगर की सफाई व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। बैठक में बताया गया कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मियों को लाइफ इंश्योरेंस, कर्मचारी भविष्य निधि समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही मजदूरी का समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.