आउटसोर्सिंग परियोजना में 22 दिनों बाद पुनः शुरू हुआ कार्य
धनबाद, अगस्त 30 -- बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी परियोजना में शनिवार को 22 दिनों बाद तीनों पाली में कार्य शुरू हुआ। इस दौरान कोयला का खनन व संप्रेषण कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया। इधर आउटसोर्सिंग परियोजना में पुनः काम शुरू होते ही लंबे समय से खड़ी मशीनें फिर से खनन कार्य में लग गई और परियोजना परिसर में फिर चहल-पहल लौट आयी। बता दें कि छाताबाद में घटी भू-धंसान के विरोध में चल रहे आंदोलन के कारण काम बंद था। इस कारण करीब 150 मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। शनिवार को मजदूर ड्यूटी पर पहुंचे और काम में जुट गये। काम शुरू होने से मजदूरों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जतायी कि अब नियमित रूप से परियोजना में कार्य सुचारू रूप से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.