धनबाद, जुलाई 17 -- आउटसोर्सिंग के कार्य से जुड़े राजेश यादव की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने हत्या की फिराक में लगे शूटर पुटकी करकेंद खटाल निवासी मोनू कुमार यादव को विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसने बताया कि वह ईस्ट बसुरिया निवासी चिरकुट संजय के साथ मिलकर राजेश यादव की हत्या की योजना बना रहा था। मौके से फरार संजय की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोनू की गिरफ्तारी की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को 15 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि हीरक रोड आठ लेन सड़क के पास घुंघूटांड़ स्थित एक सुनसान जगह पर एक पुराने बंद मकान के पास दो अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना ...