धनबाद, अप्रैल 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी स्थित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के कोयला खनन स्थल पर मंगलवार को उस समय भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब कोयला चोरों द्वारा अचानक पथराव कर दिया। इस घटना के बाद वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। इधर पथराव होने पर मौके पर कार्यरत कंपनी के हाइवा व पोकलेन चालक जान बचाकर भाग गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आउटसोर्सिंग प्रबंधन के अधिकारियों के साथ पथराव करने वालों से उनकी कहासुनी हुई। कंपनी कर्मियों के विरोध करने पर स्थानीय लोगों ने कंपनी बंद करने की चेतावनी देते हुए हंगामा मचाया। बाद में प्रबंधन ने घटना की सूचना स्थानीय मधुबन पुलिस के साथ सीआईएसएफ बल को दिया। घटना को क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण के साथ बिना नंबर के बाइक से ढुलाई करने वालों के बीच उत्पन्न विवाद से जोड़ कर...