बरेली, फरवरी 18 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्सिंग कर्मी शिव कुमार की तैनाती को लेकर विरोध जताया। संगठन के अनुसार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौवारी में शिव कुमार की 13 जनवरी 2026 को विधिवत परिचारक पद पर नियुक्ति हुई थी। बावजूद इसके, कुछ अधिकारियों ने बिना लिखित आदेश या सहमति के उन्हें परिचारक से हटाकर चौकीदार पद पर तैनात करने का प्रयास किया। पदाधिकारियों ने इसे श्रम कानूनों व प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध बताते हुए तत्काल बहाली और जिम्मेदार अधिकारियों पर जांच की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...