ललितपुर, जनवरी 29 -- ललितपुर,संवाददाता। सीएमओ कार्यालय अखाड़ा बना हुआ है। बीते रोज आउटसोर्सिंग चालक ने अपने साथियों के साथ जिला लेखा प्रबंधक एनएचएम को बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। इस बीच आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इस घटना को लेकर एनएचएम कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में जिला लेखा प्रबंधक एनएचएम रामेश्वर कुमार ने बताया कि दिनांक 28 जनवरी को दोपहर लगभग ढाई बजे वह सीएमओ कार्यालय के कक्ष संख्या 15 में कार्य के लिए सीढ़ियों से जा रहे थे कि तभी पीछे से उन पर आउटसोर्सिंग चालक ने अपने बाहरी साथियों के साथ हमला बोल दिया। गंदी गालियां देकर उनको लात घूसों से पीटा और जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.