गाजीपुर, मार्च 30 -- गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमओ डा. सुनील पाण्डेय को पत्रक सौपा। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार चलाना कठिन हो गया है। उन्होने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जाता है। लेकिन अबतक मानदेय नहीं मिला है। इस दौरान अंकितेश्वर राय, रीता, अभय, अश्वनी कुमार, मोहन सिंह कुशवाहा, रंजीत कुमार, अजय कुमार सिंह सहित अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...