आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मानदेय दिलाने की मांग की
गिरडीह, जून 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर सहित आसपास के प्रखंडों में विभिन्न क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों का 4 महीने से मानदेय अटका हुआ है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को दर्जनों कर्मी खेतको पहुंचकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो से मिले और अपनी व्यथा सुनाई। मामला सुनते ही विधायक ने बालाजी डिटेक्टिव फोर्स और शिवा प्रोटेक्शन फोर्स के संचालकों से फोन पर बात की। उन्होंने बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने का सख्त निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि महीनों तक कर्मचारियों का वेतन रोकना गलत है। इससे उनके परिवार पर सीधा आर्थिक संकट आ रहा है। जल्द सभी का भुगतान सुनिश्चित करें। कंपनी संचालकों ने विधायक को आश्वासन दिया कि कर्मियों का लंबित मानदेय बहुत जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। विधायक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.