कोडरमा, जून 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटरीच कर्मियों ने बीपीएम मनोज कुमार राम पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए आवेदन पर आउटसोर्सिंग कर्मी मिथलेश कुमार, विवेक कुमार पांडे, विनय कुमार, यदुनंदन उपाध्याय, विनोद कुमार राणा सहित अन्य कर्मियों के हस्ताक्षर हैं। शिकायत में कहा गया है कि सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बीपीएम द्वारा उनके साथ अक्सर अमर्यादित और अभद्र व्यवहार ...