बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय से वेतन दिए जाने की डीआईओएस से मांग की है। उन्होंने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों मे कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अक्तूबर व नवंबर माह का वेतन निर्गत करने का अनुरोध मुख्यमंत्री पोर्टल पर छह दिसंबर को किया था। अक्तूबर माह का वेतन जारी हो गया, लेकिन शिकायक के बाद भी अभी तक नवंबर माह का वेतन जारी नहीं किया गया। तीन दिन के अंदर नवंबर माह का वेतन आउटसोर्सिंग कर्मियों के खाते में नहीं आने पर डीएम को ज्ञापन देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.