बरेली, अप्रैल 8 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने प्रदेश सरकार से आउटसोर्सिंग कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। कहा कि जिस प्रकार शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान की गई है, उसी प्रकार अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं अन्य विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय में भी शीघ्र वृद्धि का आदेश जारी किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...