रांची, अक्टूबर 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को महासंघ कार्यालय, मत्स्य प्रक्षेत्र, रांची में हुई। बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मियों के शोषण, वेतन विसंगति, अवकाश, महिला कर्मियों के विशेष अवकाश, सालाना आठ प्रतिशत वेतन वृद्धि का भुगतान और समय पर वेतन भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर दिसंबर में महासंघ के नेतृत्व में रांची में विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद राज्य कमेटी गठित की गई, जिसमें बोनिफास को संयोजक तथा बजरंग कोषाध्यक्ष के अलावा निलेश, रणधीर, मो. वाशिम, फूलदेव, दिनेश व बबलू समेत अन्य को सदस्य बनाया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से मिली संबद्धता ...