संभल, मार्च 25 -- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को 6 माह से मानदेय नहीं मिलने पर सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी हरवेन्द्र सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि स्वीपर, चौकीदार, वार्ड वॉय, वार्ड आया, माली और ड्राइवर जैसे अल्प वेतन वाले पदों पर दिन-रात सेवा दे रहे हैं। मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवारों की पिछले कई त्योहारों की खुशियां अधूरी रह गई। आलम यह है कि पैसे के अभाव में उनके बच्चों के स्कूलों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। जिसके चलते स्कूलों से नाम काटने की धमकियां मिल रही हैं। नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का दाखिला कराना भी उनके लिए अब नामुमकिन सा लग रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बावजूद उन्हें मानदेय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि...